बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जितनी बार चाहें बिहार आएं…कोई दिक्कत नहीं है। 365 दिन मखाना खाएं, रोज़ सत्तू घोल कर पिएं…कोई दिक्कत नहीं है, अगर उन्हें सत्तू घोलना नहीं आता तो लालू यादव (आरजेडी सुप्रीमो) सिखा देंगे।"