पीएम मोदी 10 अगस्त को जाएंगे वायनाड, हेलीकॉप्टर से प्रभावित क्षेत्रों का लेंगे जायज़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को केरल के वायनाड के दौरे पर जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री इस दौरान हेलीकॉप्टर से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का जायज़ा लेंगे और कुछ राहत शिविरों का दौरा भी करेंगे जहां पर फिलहाल 10,000 से ज़्यादा लोग शरण लिए हुए हैं। वायनाड में हुए भूस्खलन में 300 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

Load More