प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कार निर्माता कंपनी 'टेस्ला' के सीईओ एलन मस्क की अमेरिका में मुलाकात के बाद उनकी कंपनी ने भारत में नौकरियां निकाली हैं। कंपनी ने लिंक्डइन पर कस्टमर-फेसिंग और बैक-एंड समेत 13 तरह की नौकरियों का विज्ञापन दिया है। टेस्ला ने हाई इम्पोर्ट ड्यूटी की चिंताओं के कारण भारत में एंट्री से दूरी बना रखी थी।