पीएम मोदी और राहुल गांधी को अपना प्रतिस्पर्धी मानते हैं केजरीवाल: स्वाति मालीवाल

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक पॉडकास्ट में कहा है, "'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को अपना प्रतिस्पर्धी मानते हैं।" मालीवाल ने कहा, "दोनों के साथ ही केजरीवाल का मनमुटाव रहता है।" उन्होंने कहा, "केजरीवाल की राहुल के साथ कभी दोस्ती तो कभी दुश्मनी हो जाती है।"