पीएम मोदी और राहुल गांधी ने 88 मिनट की 'दुर्लभ' मुलाकात में किन मुद्दों पर चर्चा की?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को 88 मिनट तक बैठक की। इस दौरान उन्होंने मुख्य सूचना आयुक्त, 8 सूचना आयुक्तों और सतर्कता आयुक्त के पदों के उम्मीदवारों पर चर्चा की। बकौल रिपोर्ट्स, राहुल ने अधिकारियों की नियुक्ति पर असहमति जताई और इसे संस्थानों की स्वतंत्रता से समझौता करने का प्रयास बताया।