पीएम मोदी के 'द साबरमती रिपोर्ट' की तारीफ करने पर विक्रांत मैसी ने दी प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' की तारीफ किए जाने के बाद अभिनेता विक्रांत मैसी ने प्रधानमंत्री का पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। विक्रांत ने लिखा, "आपने (पीएम मोदी) हौसला बढ़ाया है। आपकी सराहना यह साबित करती है कि हम सही दिशा में हैं। इस प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद! 🙏"