पीएम मोदी को अपने देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित करेगा डोमिनिका
डोमिनिका की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोविड-19 के दौरान उनकी मदद करने और दोनों देशों के बीच संबंध मज़बूत करने के लिए सम्मानित करने का फैसला किया है। राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन 19-21 नवंबर के बीच गुयाना में आयोजित होने वाले शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी को डोमिनिका के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार 'डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर' से सम्मानित करेंगे।