पीएम मोदी के काफिले के मार्ग के पास मिली विस्फोटक सामग्री
बेंगलुरु में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले के निर्धारित मार्ग के पास जिलेटिन स्टिक्स मिलीं जिसके बाद पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। पीएम आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनैशनल सेंटर के कार्यक्रम के लिए बेंगलुरु गए थे। बकौल रिपोर्ट्स, संदिग्ध ने पुलिस को फोन कर कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर के पास विस्फोट हो सकते हैं।