पीएम मोदी को गाली दिए जाने के मामले में राहुल गांधी के खिलाफ बिहार में दर्ज हुआ केस
दरभंगा (बिहार) में INDIA ब्लॉक की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दिए जाने को लेकर पटना में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी नेताओं ने एफआईआर दर्ज कराई है। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मामले में कहा था, "यह हर मां और हर बेटे का अपमान है।"