राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने X पर लिखा, "...अपने असाधारण नेतृत्व से आपने देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है। आज विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में अपना विश्वास प्रकट कर रहा है...प्रार्थना करती हूं कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें।"