पीएम मोदी का डाइट चार्ट बनाने वाले कोच ने बताया खाने और नहाने में कितना रखें गैप?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए रेसिपी बुकलेट बना चुके लाइफस्टाइल कोच ल्यूक कौटिन्हो ने बताया है कि खाने के तुरंत बाद नहाना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा, "खाने और नहाने के बीच कम-से-कम 1:30-2:30 घंटे का अंतराल रखना चाहिए। ज़्यादा खाना खा लेने पर अंतराल अधिक रखें।" उनके मुताबिक, खाने के तुरंत बाद नहाने से पाचन प्रक्रिया प्रभावित हो जाती है।