पीएम मोदी के मंच से अचानक क्यों दूर हो गए सीएम नीतीश? सामने आई वजह
केंद्रीय मंत्री और बिहार चुनाव में बीजेपी के कॉर्डिनेटर धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच मतभेद के विपक्ष के दावे को खारिज किया है। पीएम और सीएम के एकसाथ चुनावी रैली न करने पर उन्होंने कहा कि यह एनडीए की चुनावी रणनीति का हिस्सा था कि हर नेता व्यक्तिगत रूप से चुनाव प्रचार करेगा।