inshorts

पीएम मोदी के आगमन पर पटना में बदलेगा ट्रैफिक रूट, कई रास्तों पर पाबंदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को वैशाली दौरे के मद्देनजर पटना में ट्रैफिक बदलाव किए गए हैं। 20 नवंबर रात 10 बजे से कच्ची दरगाह छह लेन मार्ग पर बनारसी चौक की ओर भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। दीदारगंज गोलंबर से पुल की पश्चिमी लेन भी बंद रहेगी। छोटे वाहन गांधी सेतु या जेपी सेतु से जा सकेंगे।