कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सिर्फ 'तारीफ' में रुचि है, लेकिन 'टैरिफ्स' की चिंता नहीं है। दरअसल, जयराम का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर टैरिफ की धमकी के बाद आया है। जयराम ने कहा, "पीएम 56-इंच के सीने की बात करते हैं अब उनका 56-इंच का सीना कहां है?"