कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 11 वर्षों में 11 बड़े झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विदेश से काला धन लाना और लोगों के बैंक खातों में ₹15-₹15 लाख डालना, हर साल 2 करोड़ नौकरियां पैदा करना, पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों को कम करना और गंगा की सफाई समेत उन्होंने कई झूठ बोले हैं।