प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता असरानी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा, "श्री गोवर्धन असरानी जी के निधन से दुखी हूं...वह प्रतिभाशाली मनोरंजक और बहुमुखी कलाकार थे...जिन्होंने कई पीढ़ियों के दर्शकों का मनोरंजन किया।" पीएम मोदी ने आगे कहा, "भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा...उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं...ओम शांति।"