पीएम मोदी ने गुजरात में मंत्रियों को दिया चुनावी मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के आवास पर राज्य के मंत्रियों के साथ करीब साढ़े 3 घंटे बैठक की। उन्होंने मंत्रियों को जनता के बीच जाकर संपर्क बढ़ाने, उनकी समस्याएं समझने और सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने की सलाह दी। उन्होंने पार्टी की मज़बूती के लिए डिजिटल माध्यमों के इस्तेमाल पर ज़ोर दिया।