पीएम मोदी ने जूनियर महिला हॉकी टीम को एशिया कप का खिताब जीतने पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जूनियर महिला हॉकी टीम को एशिया कप का खिताब जीतने पर बधाई दी। उन्होंने X पर लिखा, "टीम ने बहुत धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। इस सफलता से विशेषकर युवाओं में हॉकी के प्रति बढ़ते जुनून का भी पता चलता है। टीम को भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।"