पीएम मोदी ने बीजेपी सांसद अनिल के घर मनाया इगास पर्व, देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गढ़वाल से बीजेपी सांसद अनिल बलूनी के आवास पर इगास बग्वाल उत्सव मनाया। इस कार्यक्रम में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा योग गुरु बाबा रामदेव ने हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने X पर उत्तराखंड समेत सभी देशवासियों को इगास पर्व की बधाई दी।