राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर संसद परिसर में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पारंपरिक आदिवासी नृत्य और लोक संगीत की प्रस्तुति दी गई जिसमें पीएम को लकड़ी का एक वाद्ययंत्र बजाते देखा गया। पीएम ने कहा, "'धरती आबा' का साहस/संघर्ष/बलिदान आने वाली पीढ़ियों को...प्रेरित करता रहेगा।"