पीएम मोदी ने बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर दिया पहला बयान, कहा- सुशासन जीता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने को लेकर कहा है, "सुशासन की जीत हुई है...विकास की जीत हुई है...जन-कल्याण की भावना और सामाजिक न्याय की जीत हुई है।" उन्होंने कहा, "लोगों ने राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे विज़न को देखकर हमें भारी बहुमत दिया है।"