प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लखनऊ में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए लोगों से कौशल विकसित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "आप लिखकर रखिए वक्त बदल रहा है...कागज़ी सर्टिफिकेट लेकर कोट-पैंट और टाई पहनकर घूमने वालों से ज़्यादा हुनर वालों की कद्र होगी...जिसके पास कौशल और हुनर है उसकी मांग बढ़ने वाली है।"