प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वेव्स शिखर सम्मेलन सलाहकार बोर्ड की बैठक की। इसमें पीएम मोदी ने भारत और विदेश की कई हस्तियों से वीडियो कॉल पर बात की जिनमें बिज़नेसमैन मुकेश अंबानी, माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला और आनंद महिंद्रा शामिल हुए। कॉल पर अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, रजनीकांत, अक्षय कुमार, चिरंजीवी और रणबीर कपूर भी देखे गए।