inshorts

पीएम मोदी ने मंच पर पहुंचते ही निशांत को गले लगाया, भाषण के बाद नीतीश के बेटे ने उनके पैर छुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत को गले लगाया। प्रधानमंत्री अपना भाषण खत्म कर मंच पर मौजूद नेताओं से बात कर रहे थे, इस दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद पीएम ने स्नेह से निशांत के गाल पर हाथ रखा।