प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस की राजधानी मनीला स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान के पुनर्विकास कार्य की आधारशिला रखी है। इस दौरान पंज प्यारों की मौजूदगी रही। साल 1901 में स्थापित यह फिलीपींस का सबसे पुराना गुरुद्वारा है। पीएम मोदी ने यहां पहुंचने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए खुद को धन्य बताया है।