पीएम मोदी ने रैली के दौरान मंच पर 3 बार छुए बीजेपी प्रत्याशी के पैर, वीडियो आया सामने

दिल्ली के करतार नगर में चुनावी रैली के दौरान पटपड़गंज से बीजेपी प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी ने मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छुए तो पीएम मोदी ने 3 बार नेगी के पैर छू लिए जिसका वीडियो सामने आया है। इस दौरान मनोज तिवारी और कपिल मिश्रा समेत बीजेपी के अन्य नेता हैरान दिखे।