पीएम मोदी नाइजीरिया से ब्राज़ील के लिए हुए रवाना, G20 समिट में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रविवार शाम नाइजीरिया से ब्राज़ील के लिए रवाना हुए। पिछले 17 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली नाइजीरिया यात्रा थी। यात्रा खत्म करने के बाद उन्होंने X पर लिखा, "सार्थक यात्रा के लिए नाइजीरिया को धन्यवाद, यह यात्रा भारत-नाइजीरिया की मित्रता को मज़बूती और प्रोत्साहन देगी।"