प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिवसीय दौरे पर सोमवार को मनीला पहुंचे जहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने राजधानी मनीला में इलीगन सिटी के इंटीग्रेटेड परफॉर्मिंग आर्ट्स गिल्ड (IPAG) द्वारा प्रस्तुत 'सीता: द रामायण रिविज़िटेड' का नाट्य मंचन देखा। पीएम मोदी 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट में भाग लेने फिलीपींस पहुंचे हैं।