बिलियनेयर निखिल कामत के शो में अभिनेता रणबीर कपूर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में मैग्नेटिक चार्म है। उन्होंने कुछ साल पहले अन्य अभिनेता-अभिनेत्रियों संग प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पर कहा, "उन्होंने (प्रधानमंत्री) सभी से उनके निजी जीवन के बारे में पूछा। जैसे मेरे पिता का इलाज चल रहा था...तो उन्होंने पूछा कि इलाज कैसा चल रहा है।"