पीएम मोदी सितंबर में रिटायर होने का प्लान बताने RSS ऑफिस गए थे, संजय राउत का बड़ा दावा

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नागपुर दौरे को लेकर सोमवार को कहा कि वह सितंबर में रिटायरमेंट का आवेदन लिखने के लिए शायद आरएसएस मुख्यालय गए थे। राउत ने कहा कि इस बार पीएम मोदी संघ प्रमुख मोहन भागवत को यह बताने गए थे कि वह अब ऐक्टिव पॉलिटिक्स को टाटा-बाय-बाय करने वाले हैं।