PM सूर्य घर योजना पर आया बड़ा अपडेट, बिजली बिल जीरो होने के साथ कमाई भी कर रहे 66 लाख घरों के लोग

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के मुताबिक, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत देश के करीब 66-लाख घरों में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए जा चुके हैं। इससे कई परिवारों का बिजली बिल शून्य हो गया और अतिरिक्त बिजली ग्रिड को बेचकर कमाई भी कर रहे हैं। योजना के तहत अब 1-लाख प्लांट लगाने में छह दिन लग रहे हैं।