पाक ऐक्ट्रेस मावरा के दादा ससुर ने 80 साल की उम्र में 21 साल की लड़की से किया था निकाह

फिल्म 'सनम तेरी कसम' फेम पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस मावरा होकेन ने हाल ही में पाकिस्तानी ऐक्टर अमीर गिलानी से शादी की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमीर के दादा सैय्यद इफ्तिखार हुसैन गिलानी ने 2021 में 80 साल की उम्र में 21 साल की लड़की से निकाह किया था। सैय्यद इफ्तिखार हुसैन गिलानी पेशे से वकील और कानून मंत्री रहे हैं।