inshorts

पाक ऐक्टर अली ज़फर ने 26/11 हमले के बीच भारत में की थी फिल्म की शूटिंग, शेयर किया किस्सा

पाकिस्तानी ऐक्टर-सिंगर अली ज़फर ने एक पॉडकास्ट में बताया है कि बॉलीवुड फिल्म 'तेरे बिना लादेन' की शूटिंग के दौरान ही 26/11 (मुंबई हमला) वाली घटना हुई थी। उन्होंने कहा, "2-3 दिन की शूटिंग बाकी थी...सबने कहा कि वापस आ जाओ...लेकिन मेरा दृढ़ विश्वास था कि मुझे प्रोजेक्ट पूरा करना है।" बकौल अली, फिल्म को डिस्ट्रिब्यूटर्स मिलने में 2-साल लगे।