पाक क्रिकेटर के साथ वायरल हुई अजय देवगन की पुरानी तस्वीर, भड़के फैन्स

पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के साथ ऐक्टर अजय देवगन की पुरानी तस्वीर वायरल होने के बाद फैन्स उन पर भड़क गए। दरअसल, भारतीय खिलाड़ियों के बहिष्कार के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स 2025 को रद्द कर दिया गया है जिसके बाद यह तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई। यह तस्वीर WCL 2024 के फाइनल मैच की है।