पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस हानिया के साथ काम करने को लेकर दिलजीत पर भारत में लग सकता है बैन
पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ दिलजीत दोसांझ अभिनीत 'सरदार जी 3' का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ (एफडब्ल्यूआईसीई) और ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने दिलजीत पर बैन लगाने का फैसला किया है। एफडब्ल्यूआईसीई प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने कहा, "अगर फिल्म की रिलीज़ पर रोक नहीं लगी...तो उन्हें भारत में काम नहीं मिलेगा।"