पाकिस्तानी फिल्म क्रिटिक तैमूर इकबाल ने दावा किया है कि जब उन्होंने अभिनेता सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम की डेब्यू फिल्म 'नादानियां' का मज़ाक उड़ाया तो इब्राहिम ने उन्हें गुस्से से भरा मेसेज भेजा। स्क्रीनशॉट के मुताबिक, इब्राहिम ने इकबाल को 'बदसूरत' बताते हुए कहा, "तुम्हारे शब्द तुम्हारी तरह मायने नहीं रखते। कहीं मिले तो सूरत और बिगाड़ दूंगा।"