भारत में सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी लोकगीत 'चलड़े चलड़े वाल' तेज़ी से वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर इस गाने पर 3.17 लाख से ज़्यादा रील्स बन चुकी हैं। इसकी धुन को लोगों ने बॉलीवुड के मशहूर गाने 'ना कजरे की धार' से मिलता-जुलता बताया है। इसपर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने भी कवर वर्जन बनाया है।