पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम के लिए शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने द्विपक्षीय संबंध सुधारने और सभ्यताओं के जुड़ाव की बात की लेकिन सीमा पार आतंकवाद पर सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि यह इलाका जियोपॉलिटिकल उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है और चर्चा में इतिहास, भूगोल और संस्कृति शामिल होगी।