पाकिस्तानी लड़की थी दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र का पहला प्यार
दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र ने टीवी शो 'दस का दम' में बचपन का किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि उन्हें हमीदा नामक लड़की से पहली नज़र में प्यार हो गया था। धर्मेंद्र ने कहा था, "वह 8वीं में पढ़ती थी और मैं छठी में पढ़ता था। बंटवारे के बाद वह पाकिस्तान चली गई।"