पंजाब के सीएम मान को पाकिस्तान वीज़ा देगा या नहीं? इस्लामाबाद से आया बयान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लाहौर में 27 नवंबर 2026 को होने वाले विश्व पंजाबी सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान ने कहा कि भारत सरकार की अनुमति मिलने पर पाकिस्तान उन्हें वीज़ा देने पर विचार करेगा। मान ने केंद्र से मंज़ूरी मिलने को लेकर संदेह जताया है।