पाकिस्तान की शादी में खरीदकर खाना खाते हैं मेहमान! 2 किलो चिकन के लिए देते हैं इतने पैसे
पाकिस्तान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शादी वाले घर से लोग पैसे चुकाकर खाना खरीदते नज़र आ रहे हैं। किसी गांव के इस वीडियो में लोगों को बाकायदा तौलकर खाना दिया जा रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि 2000 पाकिस्तानी रुपए के बदले 2 किलो चिकन व चावल दिया जा रहा है।