पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स की टॉप-10 ट्रेंडिंग लिस्ट में हिंदी फिल्मों का बोलबाला है और सूची में 5 बॉलीवुड फिल्में हैं। पहले नंबर पर 'सन ऑफ सरदार 2' है जो फिल्म भारत में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। दूसरे नंबर पर 'सैयारा' है। वहीं, तीसरे नंबर पर 'धड़क 2' है जबकि 'इंस्पेक्टर जेंडे' 9वें और 'तेहरान' 10वें स्थान पर है।