पाकिस्तानी न्यूज़ मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान स्थित पंजाब के मुज्ज़फरगढ़ में एक महिला ने थाने पहुंचकर अपने 2 भाइयों समेत 7 लोगों पर गोबर चोरी करने को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुए गोबर को ज़ब्त कर लिया है। महिला ने पुलिस को बताया था कि गोबर की कीमत ₹35,000 थी।