पाकिस्तान में बैन होने के बावजूद ₹16 में धड़ल्ले से बिक रही है 'धुरंधर' की पायरेटेड कॉपी
न्यूज़ीलैंड के एक यूट्यूबर ने वीडियो शेयर कर दिखाया है कि पाकिस्तान में बैन के बावजूद अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की पायरेटेड कॉपी कराची में खुलेआम बिक रही है। एक दुकानदार इसे PKR 50 (करीब ₹16) में बेचता दिखा। गौरतलब है, पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने के बाद यह फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही थी।