पाकिस्तान में सोने के दाम ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

ऑल-पाकिस्तान जेम्स ऐंड ज्वेलर्स सर्राफा असोसिएशन (एपीजीजेएसए) के मुताबिक, स्थानीय बाज़ार में एक तोला सोने की कीमत एक दिन में 5,400 पाकिस्तानी रुपए बढ़कर 415,278 पाकिस्तानी रुपए हो गई। प्रति 10 ग्राम सोने के दाम 4,629 पाकिस्तानी रुपए बढ़कर 356,033 पाकिस्तानी रुपए हो गए। इसके अलावा चांदी का दाम प्रति तोला 53 पाकिस्तानी रुपए बढ़कर 4,949 पाकिस्तानी रुपए हो गया।