‘पहले अपना टिकट घोषित करें’, पंकज चौधरी के तंज़ पर अखिलेश यादव का पलटवार

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा 'रणछोड़' कहे जाने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जिनकी खुद की टिकट पड़ोसी पक्की नहीं होने दे रहे, वो चुप रहें। अखिलेश ने गोरखपुर में बीजेपी की अंदरूनी लड़ाई का मुद्दा उठाते हुए पंकज चौधरी को पहले अपना टिकट घोषित करने की चुनौती दी है।

Load More