पश्चाताप करना है तो 6 दिसंबर को अयोध्या जाएं अखिलेश: UP बीजेपी अध्यक्ष
यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अखिलेश यादव के राम मंदिर दौरे पर तंज कसते हुए कहा है, "जब प्राण प्रतिष्ठा/मंदिर उद्घाटन का निमंत्रण भेजा गया था, तब वे अयोध्या नहीं गए। अब वे 12-तारीख को जाने की बात कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "अगर वे सच में पश्चाताप करना चाहते हैं, तो उन्हें 6-तारीख (6-दिसंबर) को अयोध्या जाना चाहिए।"