अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं जो वायरल हो गई हैं। अपनी सादगी के लिए मशहूर पंकज इन तस्वीरों में बनारसी पैटर्न वाली धोती पैंट और नेट वाली शर्ट पहने दिख रहे हैं। एक यूज़र ने कहा, "पंकज जी रणवीर सिंह को चैलेंज दे रहे।" एक अन्य ने कहा, "गुरुजी....हम सुधर गए लेकिन आप...बिगड़ गए।"