पंकज धीर को 'महाभारत' में मिला था 'अर्जुन' का किरदार, मूंछ शेव नहीं करने पर बदल गया रोल

ऐक्टर पंकज धीर ने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें 'महाभारत' शो में पहले 'अर्जुन' का किरदार ऑफर हुआ था। धीर ने बताया था, "बीआर चोपड़ा ने मुझे अपनी मूंछ शेव करने को कहा था...लेकिन मैंने मना कर दिया...उन्होंने मुझे ऑफिस से निकाल दिया।" बकौल धीर, कुछ महीनों बाद चोपड़ा ने कॉल कर उन्हें 'कर्ण' का रोल ऑफर किया।