पंकज धीर के निधन पर धर्मेंद्र ने बीमारी की हालत में ICU से किया था फोन
ऐक्टर निकितिन ने धर्मेंद्र के निधन पर इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा कि जब उनके पिता पंकज धीर का निधन हुआ था तब आईसीयू में भर्ती होने के बावजूद धर्मेंद्र ने उनकी मां को फोन कर सांत्वना दी थी। निकितिन ने बताया कि उस समय धर्मेंद्र ने कहा था कि वह जल्दी ठीक होकर बाहर आएंगे।